Siwan News

उपभोक्ता फोरम के सदस्य को दी गई विदाई

परवेज अख्तर/सिवान :- जिला उपभोक्ता फोरम में फोरम सदस्य रामजी प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर सोमवार को समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई। इस अवसर पर फोरम अध्यक्ष लाल बहादुर सिंह ने रामजी बाबू का माल्यार्पण किया तथा पूर्व सदस्य रमावती देवी ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।फोरम अध्यक्ष ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि रामजी प्रसाद का 3 वर्ष का कार्यकाल अत्यंत ही सराहनीय रहा तथा उपलब्धियों से भरा रहा। इसी संदर्भ में अधिवक्ता राजीव रंजन राजू ने रामजी प्रसाद के कर्तव्यनिष्ठा एवं कर्तव्य परायणता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के बाद विधि की जानकारी न होने के बावजूद भी इस क्षेत्र में रामजी बाबू का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा जो प्रशंसनीय और अनुकरणीय है। अधिवक्ता ऋषि देव दुबे ने रामजी बाबू से सिख लेने की बात कही। वही अधिवक्ता रंजनी रंजन त्रिवेदी ने रामजी बाबू के उज्जवल भविष्य की कामना की। अधिवक्ता सुजीत कुमार ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि हम नहीं चाहते कि रामजी बाबू कहीं अन्यत्र जाएं उन्होंने कहा कि अगली वैकल्पिक व्यवस्था तक सरकार रामजी बाबू के कार्य का विस्तार करें वहीं पर युवा अधिवक्ता डॉ. उज्जवल प्रकाश तथा विजय कुमार ने रामजी बाबू के कृतित्व एवं चरित्र पर अपने विचार व्यक्त किया। सभा के अंत में फोरम कर्मी राजीव कुमार गौतम, अर्जुन मिश्रा, अशोक कुमार, सोहन राम, सुहाना राकेश कुमार, रामानंद चौधरी द्वारा रामजी बाबू को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026