परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के रघुनाथपुर में एक बाल विवाह की तैयार में लगे परिजनों को सोमवार की सुबह से ही प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी देखरेख में सिवान भेजकर महिला हेल्पलाइन में बैठाकर रखा। शाम होने के बाद परिजनों को बांड पर छोड़ा गया। जिससे यह विवाह संपन्न नहीं हो सका। मामले में बताया जाता है कि रघुनाथुपर के एक माता-पिता ने अपनी 14 वर्षीय पुत्री की शादी यूपी में तय कर दी थी जो 14 मई को होनी थी। इसके बाद जब मामला प्रशासन की नजर में आया तो एसडीएम ने स्थानीय बीडीओ को शादी रुकवाने का निर्देश दिया। इसके बाद सोमवार को लड़की के माता-पिता को महिला हेल्पलाइन में बैठाया गया। मामले में महिला हेल्पलाइन की परियोजना प्रबंधक सह संरक्षण पदाधिकारी स्वेता कुमारी ने बताया कि माता पिता से आवेदन ले लिया गया कि हमलोग बाल विवाह नहीं करेंगे। मौके पर परामर्शी रागिनी कुमारी और पुष्[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]पांजलि कुमारी, अधिवक्ता उषा कुमारी सहित लड़की के माता पिता थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…