Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मैरवा में दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे किसान सलाहकार

परवेज़ अख्तर/सिवान :- किसान सलाहकार संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर शुरू 11 दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन मंगलवार को मैरवा कृषि विभाग के किसान सलाहकार हड़ताल पर हैं। वे ई-किसान भवन में एकत्रित हुए। विगत कुछ दिनों के अंदर बिहार में मृत दो किसान सलाहकारों को शोकसभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद संघ के प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि किसान सलाहकारों की बदौलत ही बिहार में कृषि का विकास तेजी से हुआ है। इसके बावजूद वे सरकार की उपेक्षा का शिकार है। ये आर्थिक संकट झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य कर्मी का दर्जा पूर्ण वेतनमान समेत विभिन्न मांगों के लिए किसान सलाहकार संयुक्त मोर्चा लंबे समय से संघर्ष कर रहा है।

उन्होंने कहा कि 10 सितंबर तक हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया गया है और इससे विभाग के सभी बड़े अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने दावा किया कि इस हड़ताल से मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट हर खेत को पानी के लिए खेतों का सर्वे कार्य प्रभावित होना शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की धमकी दी जा रही है, लेकिन अपनी वाजिब मांगों को लेकर किसान सलाहकार पीछे हटने वाले नहीं हैं। इस अवसर पर किसान सलाहकार अजय कुमार सिंह, सुभाष सिंह, मैनेजर सिंह, जितेंद्र कुमार, धीरेंद्र शर्मा, मुकेश कुमार मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024