गुठनी

गुठनी में सीएसपी कर्मी से लूट की घटना के बाद क्षेत्र में दहशत

परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिले के गुठनी-मैरवा मुख्य मार्ग पर टेकनिया कुटी व धनौती बाजार के बीच मंगलवार की दोपहर सीएसपी कर्मी मंकेश्वर चौबे से हुई लूट की घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इस घटना से अन्य सीएसपी संचालकों में आक्रोश है। बताया जाता है कि दरौली थाने के करनई निवासी सुरेश चौबे के पुत्र मंकेश्वर चौबे जतौर बाजार में एसबीआइ के सीएसपी केंद्र में कार्य करते हैं। वे मैरवा बैंक से 5 लाख 67 हजार रुपये निकाल कर जतौर बाजार आ रहे थे, तभी बाइक सवार तीन-चार अपराधियों ने गुठनी-मैरवा मुख्य मार्ग पर टेकनिया गांव से आगे बढ़ने पर एक अपाची पर सवार तीन-चार नकाबपोश अपराधियों ने घेर कर गोली मारकर कैश भरा बैग छीन लिया। कैश बैग छीनने के बाद अपराधी वापस मैरवा की तरफ फरार हो गए।घटना की जानकारी होते ही एसआइ विनोद कुमार, एएसआइ राजेश कुमार घटनास्थल पहुंचे और सारा लोकेशन लेकर छानबीन में जुट गए। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुठनी के जतौर बाजार स्थित अनीता कुमारी सिंह के एसबीआइ सीएसपी में मंकेश्वर चौबे सह कैशियर काम करते थे।

सीसीटीवी फुटेज से होगा घटना का खुलासा

सीएसपी कर्मी से लूट मामले में पुलिस जांच जुट गई है। इसको लेकर मैरवा, गुठनी, दरौली थाने की पुलिस विभिन्न बिदुओं पर जांच कर रही है। मई महीने में एलपीजी के डिलीवरी वैन से हथियार के बल पर 55 हजार की लूट की घटना का 24 घंटे के अंदर पर्दाफाश करने वाली गुठनी, मैरवा व दरौली पुलिस ने पूरे जोश के साथ इस घटना के पर्दाफाश करने में जुट गई है। घटना के तुरंत बाद दरौली थानाध्यक्ष संजीव कुमार मैरवा रेफरल अस्पताल पहुंच घायल सीएसपी कर्मी से आवश्यक पूछताछ की तो गुठनी पुलिस ने उसी समय घटना के रूट की सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई। वहीं मैरवा पुलिस अन्य तकनीकी सहयोग से घटना में शामिल अपराधियों तक पहुंचने में जुट गई है।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026