Maharajganj News

महाराजगंज में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, मचा कोहराम

  • शुक्रवार को शाम खेत में धान की रोपनी कर रहा था किसान
  • तीन पुत्र, तीन पुत्रियां व पत्नी के लिए रोजी-रोटी का सहारा था हरेराम

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के महाराजगंज स्थानीय थाना क्षेत्र के टेघडा पंचायत के बंगरा टोला गांव में शुक्रवार की शाम सात बजे के आस-पास आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई. मृतक की पहचान बंगरा के टोला निवासी चंद्रिका राम के 40 वर्षीय पुत्र हरेराम के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि किसान शुक्रवार को अपने खेतों में धान की रोपनी करने गया था इसी वक्त ये हादसा हुई. इधर हरेराम की मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया. घरवालों के मार्मिक चित्कार से पूरा क्षेत्र दहल गया.

बताया जा रहा है कि मृतक हरेराम अत्यंत गरीब परिवार से जुड़ा था और अपने तीन पुत्र,तीन पुत्रीयां तथा पत्नी के लिए रोजी-रोटी का सहारा भी था. हरेराम की मौत के बाद पत्नी आरती देवी बेसुध पडी है. अगल-बगल की महिलाएं उसे सात्वंना दे रही है. इधर इस घटना के बाद टेघडा पंचायत के मुखिया डॉ राजाराम राय की ओर से तत्काल सहायतार्थ राशि के रूप में मृतक के परिजनों को दी गई है. वहीं मुखिया ने सीओ से सरकार द्वारा 4 लाख मुआवजा जल्द देने की मांग की है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026