परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के सेलरापुर गांव में विद्युत स्पर्शाघात से सोमवार को एक किसान की मौत हो गयी. मृतक सेलरापुर गांव का श्रीराम सिंह बताया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक श्रीराम सिंह सोमवार की अहले सुबह गेंहू काटने के लिए अपने खेत मे गए हुए थे.
उनके खेत के समीप से बिजली का तार लटकते हुए गया था. गेंहू काटने के दौरान अचानक लटकते तार के संपर्क में आ जाने से उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई. उनके साथ गेंहू की कटाई कर रहे लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी. मौत की खबर पर उनकी पत्नी बेटा सहित परिजन दहाड़ मार कर रोने चिल्लाने लगे. उनकी पत्नी दहाड़ मार कर रोते रोते बेहोश हो जा रही थी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…