परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के विभिन्न क्षेत्रों में हुई मारपीट व धमकी मामले में पीडित के फर्दबयान पर प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. पहला मामला लहेजी निवासी संध्या देवी पति अनिल कुमार द्वारा करवाया गया है. जिसमें बताया गया है कि मेरी पुत्री को दूरभाष से बसन्तपुर थाना के अंकित कुमार पिता अशोक कुमार द्वारा विवाह करने की नीयत से धमकी दी जा रही है. युवक से विवाह नहींं करने को कहते हैं तो जबरदस्ती जान मारने की धमकी दी जाती है.
वहीं दूसरा मामला अरंडा में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट व चाकूबाजी मामले में दोनों पक्षों से प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. जिसमें एक पक्ष से गोरख महतो द्वारा प्राथमिकी किया है. जबकि दूसरे पक्ष से सांवरिया देवी पति लालजी महतो द्वारा करवाया गया है. वहीं तीसरा मामला निजामपुर में हुए मारपीट मामले में एक पक्ष से ही शेख सलम शाह द्वारा ही अभी तक प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. पुलिस तीनों मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…