परवेज़ अख्तर/सिवान:
सोहावन हाता गांव में गुरुवार को गठित कृषक हित समूह के किसानों की बैठक सहायक तकनीकी प्रबंधक (एटीएम) सतीश सिंह व किसान सलाहकार नंदलाल प्रसाद की संयुक्त अध्यक्षता में हुई। बैठक में आकस्मिक फसल योजना अंतर्गत मक्का बीज का वितरण किया गया। साथ ही इसके उपयोग के तरीके बताए गए। इस दौरान कृषक हित समूह के किसानों को मतदान के लिए जागरूक करते हुए शपथ दिलायी गयी कि हम सभी किसान अपने कर्तव्य का पालन करते हुए 3 नवंबर को अपने-अपने बूथ पर जाकर मतदान करेंगे।
बैठक में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सतीश कुमार, सहायक तकनीकी प्रबंधक सतीश सिंह, किसान सलाहकार नंदलाल प्रसाद, जवाहर लाल प्रसाद, बैजनाथ यादव, राजाराम सिंह, शिवप्रसाद सिंह, बृज किशोर सिंह, प्रेमचंद सिंह, सिपाही यादव, मुन्ना कुमार, हरीश कुमार यादव, कन्हैया साह, पारसनाथ सिंह, काशीनाथ यादव, रमेश प्रसाद, उमेश प्रसाद आदि किसान उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…