परवेज़ अख्तर/सिवान:
गुरुवार को शहर के स्टेशन रोड की मुख्य सड़क पर करीब तीन घंटे से अधिक देरी तक महाजाम देखने को मिला। इस कारण गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में बरातियों के भी वाहन फंस गए। जाम से निजात पाने के लिए स्टेशन समीप मोहल्लों की सड़कें लोगों के लिए बाइपास बन गईं थी। संकीर्ण गलियों में ऑटो रिक्शा, बाइक किसी तरह से आना जाना कर रहे थे। यहां तक ट्रैफिक पुलिस भी जाम में खुद असहाय महसूस कर रही थी।
जाम में पुलिस लोगों को निजात दिलाने में पूरी तरह से विफल रही। सबसे अधिक खराब स्थिति सिसवन ढाला से स्टेशन तक बनी हुई थी। यहां मुख्य सड़क के दो हिस्से में बस, ऑटो, चार पहिया वाहनों की लंबी कतरें थीं। करीब तीन घंटे के जाम के बाद लोगों को किसी तरह से छुटकारा मिला। बता दें कि वाहनों के ओवरटेक एवं जहां-तहां पार्किंग करने से भी जाम की समस्या इस सड़क पर बनी रहती है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…