Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में किसान सलाहकारों की हड़ताल 5 वें दिन भी जारी

परवेज़ अख्तर/सिवान:- किसान सलाहकारों की हड़ताल शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रही। प्रखंड के किसान सलाहकार ई-किसान भवन में एकत्रित हुए और मांगें पूरी होने तक हड़ताल पर डटे रहने का संकल्प लिया। किसान सलाहकार संघ के प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि बिहार में कृषि की उन्नति में किसान सलाहकारों की भूमिका अहम रही है। इनकी बदौलत ही बिहार में कृषि का विकास तेजी से हुआ है। इसके बावजूद ये सरकार की उपेक्षा के शिकार हैं। ये आर्थिक संकट झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य कर्मी का दर्जा, पूर्ण वेतनमान समेत विभिन्न मांगों के लिए किसान सलाहकार संयुक्त मोर्चा लंबे समय से संघर्ष कर रहा है।

उन्होंने कहा कि 10 सितंबर तक हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया गया है। सरकार को संगठन के साथ बातचीत करनी चाहिए, लेकिन विभाग के वरीय अधिकारी के माध्यम से सरकार किसान सलाहकारों पर दबाव बनाकर उनके आंदोलन को कुचलना चाह रही है। उन्होंने दावा किया कि इस हड़ताल से मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट हर खेत को पानी के लिए खेतों का सर्वे कार्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि किसान सलाहकार अपनी वाजिब मांगों को लेकर किसी भी धमकी से पीछे हटने वाले नहीं हैं। इस अवसर पर किसान सलाहकार प्रकाश कुमार सुभाष सिंह, मैनेजर सिंह, जितेंद्र कुमार, धीरेंद्र शर्मा, मुकेश कुमार आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026