हसनपुरा

हसनपुरा में अलग फीडर की मांग को ले ग्रामीणों का दूसरे दिन धरना जारी

परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिले के हसनपुरा में प्रखंड स्थित पीएसएस पर दूसरे दिन शुक्रवार को भी ग्रामीणों ने रजनपुरा के लिए अलग फीडर की मांग को ले धरना जारी रखा। उपभोक्ताओं ने कहा कि आज धरना का दूसरा दिन है, लेकिन बिजली विभाग का एक भी अधिकारी नहीं आया। जब तक बिजली विभाग द्वारा हमलोगों की समस्या का हल नहीं किया जाता धरना जारी रहेगा। धरनार्थियों ने बताया कि रजनपुरा में पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने अलग फीडर लगाने की मांग की ताकि पर्याप्त बिजली मिल सके। बिजली विभाग के प्रति हो हल्ला करने लगे। बताया जाता है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में बिजली की स्थिति लचर है।

उससे भी कहीं ज्यादा खराब और वोल्टेज की समस्या है। आए दिनों लोग स्थानीय जेई से लेकर वरीय अधिकारी से अपनी समस्याएं कहते हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। लोगों का कहना है कि हमलोग कई दिनों से अलग फीडर की मांग कर रहे हैं। कोई जवाब विभाग द्वारा नहीं दिया जा रहा है। रजनपुरा में ही पावर ग्रिड है जिसके लिए जमीन हम लोगो ने ही विभाग को दिलवाई थी ताकि हमलोग के यहां बिजली की दिक्कत न हो सके।

विभाग की लापरवाही के कारण आज गांव के लोग धरना पर बैठने पर मजबूर हो गए हैं। हमलोगों की मांग है कि बिजली जितनी देर मिल रही है उसमें फॉल्ट की समस्या न हो, जब तक हमलोगों की समस्या को विभाग दूर नहीं करता धरना जारी रहेगा। धरने में सौरभ कुमार यादव, भीम कुमार, अजय यादव, प्रभाष कुमार, राजन कुमार यादव, प्रकाश कुमार दुबे, सुनील कुमार शाहिनी, कुंवर यादव, टूना बाबू आदि शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026