पचरुखी प्रखंड

लगातार हो रही बारिश से किसान बेहाल, आमजन लाचार

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के पचरुखी प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखने लगी है. समय से पहले ही बारिश होने से पहले तो धान के बिचड़े ही खत्म हो गए. किसी तरह किसानों ने धान की बुआई की, अब लगातार हो रही बारिश से धान की फसल डूब गई. खेतों में इतना ज्यादा पानी लग गया है कि धान की फसल तो खत्म हो ही गई है. अब गेहूं की बुआई की संभावना भी खत्म होती जा रही हैं. पिछले साल भी अतिवृष्टि की बजह से दोनों फसलों का नुकसान हुआ था. इस बार भी हालत वहीं दिख रहा है.

अगर मौसम का यहीं हाल रहा तो आनेवाले कुछ वर्षों में खाने के लाले पड जाएंगे. वहीं दूसरी तरफ लगातार हो रही बारिश की बजह से आमजन भी लाचार दिख रहे है. किसी आवश्यक कार्यवश भी घर से निकलने से पहले कई बार सोचना पड़ता है. कही कीचड़,कही पानी,कही जाम की समस्या आम हो गई है. दुर्घटनायें बढ़ गई है. घर से निकला आदमी जब तक घर वापस नही आ जाता स्वजनों को चिंता लगी रहती है. इस सम्बन्ध में भाजपा नेता संतोष कुमार उर्फ आडवाणी पूछा गया तो उन्होंने कहा कि किसानों को उचित मुवावजा दिलवाने के लिए वो सांसद से बात करेंगे.साथ ही अपने स्तर से भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चिट्टी लिखकर अवगत करवाएंगे.प्रखंड कार्यालय के पदाधिकारियों से मिलकर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जलनिकासी,और साफ-सफाई की उचित व्यवस्था करवाएंगे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026