परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया प्रखंड के सुंदरी गांव में सोमवार को किसान सभा आयोजित कर किसानों को फसल बीमा की जानकारी दी गई। बीसीओ भागीरथ प्रसाद ने किसानों को फसल बीमा करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि बिहार राज्य फसल योजना के अंतर्गत फसल बीमा करने के लिए किसानों को प्रीमियम के तहतराशि का भुगतान नहीं करना है। बीसीओ ने बताया कि फसल बीमा के अंतर्गत 20 प्रतिशत तक फसल क्षति का प्रति हेक्टेयर 7500 और 20 प्रतिशत से अधिक फसल क्षति होने पर प्रति हेक्टेयर 10 हजार रुपये तक किसानों को सरकार फसल क्षति के लिए देगी। उन्होंने बताया कि इस फसल बीमा का लाभ दो हेक्टेयर जमीन खेती करने वाले तक को ही मिलेगा। बीसीओ ने किसानों को बताया कि फसल क्षतिपूर्ति गणना की जांच फसल कटनी प्रयोग के आधार पर की जाएगी। उन्होंने बताया कि बड़हरिया प्रखंड में अब तक 984 किसान अपने मौजिद समय की फसल धान का ऑन लाइन कर चुके हैं। उन्होंने कहा फसल क्षति का मुफ्त बीमा ऑन लाइन करने का प्रखंड में अंतिम तारीख 31 अक्टूबर है। इस मौके कृषि पदाधिकारी नंदलाल राम, पौधा सरंक्षण पदाधिकारी रवि शुक्ला, एटीएस संतोष सिंह, किसान अशोक कुमार, पैक्स अध्यक्ष शत्रुधन पांडेय,रूदल प्रसाद पटेल, सुदिश सिंह, उमाशंकर साह, शक्ति सिंह, सुरेश सिंह, बबन यादव, संजय प्रसाद, शंभू सिंह, रीता देवी, सावित्री देवी, फुलझड़ी देवी, इंद्रावती देवी, कविता देवी, सुमित्रा देवी, जयंती देवी, रुक्मिणी देवी सहित काफी संख्या में महिला और पुरुष किसानों ने भाग लिया।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…