परवेज अख्तर/सिवान : जिले के सदर प्रखंड के पचलखी पंचायत भवन पर सोमवार को भाजपा शक्ति केंद्र प्रभारी आनंद वर्मा की अध्यक्षता में शक्ति केंद्र से संबंधित पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में आगामी चुनाव के परिप्रेक्ष्य में चर्चा की गई। इस मौके पर सांसद ओमप्रकाश यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह दायित्व बनता है कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि देश में गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बना है तब से गरीबों के लिए जन कल्याणकारी योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, अटल पेंशन योजना,सुकन्या योजना, जन धन योजना गरीबों को मुख्य धारा में शामिल करना है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पप्पू गिरि,सुनील कुमार, रामधार तिवारी, प्रभुनाथ यादव, महेश यादव आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…