परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड में यूरिया नहीं मिलने से नाराज किसानों ने माले नेता जयनाथ यादव के नेतृत्व में हुसैनगंज थाना एवं बीडीओ आवास के समक्ष प्रदर्शन किया तथा नारेबाजी की। किसानों का आरोप था कि हुसैनगंज में यूरिया की किल्लत से किसानों को कृषि कार्य में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ अधिकारियों द्वारा खाद दुकानदारों द्वारा सरकारी दर पर यूरिया उपलब्ध होने की बात कही जा रही है, तो वहीं दूसरी तरफ जब किसान यूरिया के लिए दुकानदारों से सरकारी दर पर यूरिया मांगते हैं तो उन्हें 266 रुपये सरकारी दर की बजाए उनसे 500 से 550 रुपये तक कीमत वसूल की जाती है।
दुकानदारों द्वारा सीधी बात कही जाती है कि लेना है तो लीजिए नहीं तो जाएइ। वहीं कुछ दुकानदार यूरिया रहते हुए भी यूरिया छुपाकर रख देते हैं और खत्म हो जाने की बात करते हैं तथा रात के अंधेरे में कालाबाजारी करते हैं। बीडीओ राकेश कुमार चौबे ने उनकी परेशानियां सुनी और कृषि समन्वयक कन्हैया तिवारी को पुलिस की देखरेख में सभी किसानों को यूरिया आवंटित कराने का निर्देश दिया। कृषि समन्वयक ने बताया कि शनिवार को ही हुसैनगंज के कई दुकानदारों के पास यूरिया आई है। पुलिस प्रशासन की देखरेख में उन्हें यूरिया सरकारी दर पर आवंटित कराई जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…