महाराजगंज प्रखंड के धनछुआ में रविवार को विधायक आपके द्वार कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विधायक विजय शंकर दुबे पहुंचे। वहां पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा उनका फूलमाला से पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक से धनछुआ गांव को नगर पंचायत महाराजगंज में शामिल कराने के लिए विधानसभा में मामला उठाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया तथा विकास संबंधी योजनाओं की चर्चा की। विधायक ने कहा कि हमारे संज्ञान में आने के बाद कोई किसी गांव या व्यक्ति के अन्याय करता है यह होने नहीं दिया जाएगा।
मैं सजग प्रहरी की तरह निगरानी करूंगा तथा हर संभव विकास के योजनाओं के क्रियान्वयन करने का कार्य करूंगा। साथ ही धनछुआ एवं जगदीशपुर को नगर पंचायत महाराजगंज में शामिल होने तक आपकी लड़ाई लड़ता रहूंगा। इस मौके पर इम्तियाज अहमद, श्यामदेव राय, मो. तौकीर, जितेंद्र सिंह, नगनारायण सिंह, सोमारी साह, सफीक आलम, पप्पू कुमार, रंजन सिंह समेत काफी संख्या मेंं लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…