Siwan News

वैज्ञानिक तरीके से खेती कर अधिक लाभ कमाएं किसान

परवेज अख्तर/सिवान : सिसवन तथा बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को रबी महोत्सव सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को कम लागत में अधिक उपज के साथ रबी फसल, तेलहन, दलहन तथा व्यवसायिक खेती करने की जानकारी दी गई। सिसवन प्रखंड कार्यालय परिसर में बीएओ मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय रबी महाअभियान सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। अभियान का शुभारंभ बीडीओ रंजीत कुमार सिंह एवं प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार साह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान किसानों द्वारा फसल बीमा, सूखाग्रस्त सहायता राशि तथा डीजल अनुदान सहित कई समस्याओं को जोरदार तरीके से उठाया गया। इस मौके पर कृषि समन्वयक ब्रजेश बहादुर सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह, सीओ इंद्रवंश राय, पशुपालन पदाधिकारी राजेश कुमार, सांख्यिकी पदाधिकारी, मुखिया बलिराम सिंह, रमेश तिवारी, राजेंद्र प्रसाद, सुनील मिश्रा समेत काफी संख्या में किसान उपस्थित थे। वहीं बसंतपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में रबी महोत्सव का उद्घाटन विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह, बीडीओ मो. आशिफ, प्रखंड प्रमुख शशिकांत सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बीएओ सूर्य कुमार राम ने बताया कि किसानों को रबी फसलों पर मिलने वाले कई प्रकार के अनुदान मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना के तहत दिया जाएगा। साथ ही डीजल अनुदान की राशि किसानों के खाते में भेजने की प्रक्रिया शुरू है। महोत्सव में जुटे किसानों को रबी की बुआई करने के गुर भी सिखाए गए। इस मौके पर उप प्रमुख कन्हैया यादव,मुखिया मुकेश कुमार सुमन, कृषि सलाहकार देवेंद्र सिंह, उर्मिला,नागेंद्र यादव, राजेंद्र तिवारी आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026