गुठनी

अपहृता की खोज में पंजाब पुलिस पहुंची गुठनी

परवेज अख्तर/सिवान : पंजाब के लुधियाना जिला से शादी की नीयत से अपहृत नाबालिग लड़की की खोज में लुधियाना के सहनेवाल थाना के एएसआई बलजीत सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम बुधवार को गुठनी पहुंची और गुठनी पुलिस के एएसआई अमरजीत यादव के साथ मिलकर गुठनी के दामोदरा और कोहरवलिया गांव में छापेमारी की। छापेमारी की भनक लगते अभियुक्त लड़की को लेकर अन्य जगह फरार हो गया। इस कारण पंजाब पुलिस को खाली हाथ वापस होना पड़ा। छापेमारी टीम के नेतृत्व कर रहे पंजाब पुलिस के एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि सिवान जिला के नौतन गांव के रहने वाले एक व्यक्ति का परिवार पंजाब के लुधियाना जिला अंतर्गत साहनेवाल थाना क्षेत्र में रहता है। साहनेवाल में ही गुठनी थाने क्षेत्र के दामोदरा निवासी कन्हैया गोड़ का पुत्र रहता था, जिसने 9 अक्टूबर को साहनेवाल के रहने वाले उक्त परिवार की एक लड़की को भगाने का काम किया। इस संबंध साहनेवाल थाना कांड संख्या 341/18 363, 366(ए) भादवि के तहत मामला दर्ज है। छापेमारी टीम ने पंजाब पुलिस के कांस्टेबल जसप्रीत सिंह तथा महिला कांस्टेबल प्रदीप कौर शामिल थी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024