Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खुशी

परवेज अख्तर/सिवान:- कोरोना संक्रमण के इस दौर में मौसम के बदलते मिजाज एवं झमाझम बारिश से जहां आमलोगों को गरमी से राहत मिल गयी है, वहीं किसानों के चेहरे पर भी खुशी देखी जा रही है. उनके खेतों में धान की रोपाई हो रही है. जिले में लगतार बारिश होने से कई स्थानों पर जल जमाव हो गया है. इससे नगर पर्षद द्वारा प्रतिदिन हो रही सफाई की पोल तक खुल कर रह गयी है. शहर के कई ऐसे इलाके हैं जहां बरसात में घर से निकलना मुश्किल होता है.

ऐसे ही इलाके में शहर का मुख्य मार्ग जरा सी बरसात और सड़क पर जलजमाव यहां वर्षों से होती रही है. कुछ साल पहले बनी सड़क ठीक है. लेकिन गंदा जल निकासी के समुचित साधन नहीं किए जाने से इलाके के लोगों की मुश्किलें कभी कम नहीं हुई. सड़क पानी में डूबी रहती है. अस्पताल मोड़ के समीप सड़क पर बहता नाली का गंदा पानी भले ही थोड़ी अजीब लगती हो लेकिन सच्चाई यही है. शुक्रवार को सुबह से हो रही बारिश के कारण मुख्य पथ पर भी जल जमाव होने से लोगों को आने जाने में परेशानी हुयी. साथ ही दुकानों में भी पानी घुस गया है.

बारिश के बाद से किसानों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में धान की रोपाई युद्ध स्तर पर चल रहा है. कृषि विभाग ने 89 हजार हेक्टेयर में धान की रोपाई का लक्ष्य निर्धारण किया है. जिसमें तकरीबन 82 फीसदी रोपाई हो चुकी है. इधर, झमाझम बारिश से शहर के कई क्षेत्रों की स्थिति नारकीय बन गयी है. इससे लोगों को पैदल चलने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. झमाझम बारिश के कारण तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. बुधवार को अधिकतम तापमान 32℃ और न्यूनतम तापमान 27℃ दर्ज की गई थी. जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 29℃ दर्ज की गई.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026