ग्रामीणों का आरोप आजादी के बाद से आजतक नही हो सका सड़क का निर्माण
परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के जीरादेई प्रखंड के मझवालिया पंचायत के गोबरही गांव विकास से कोसो दूर है. आजादी के बाद आज तक सड़क का निर्माण तक नही हुआ है. सांसद, विधायक को कौन कहे, स्थानीय मुखिया द्वारा आज तक ईटकरण तक नही कराया गया. ग्रामीण परमेश्वर यादव, गजाधर यादव, संजय यादव, नंदलाल यादव, दिलीप यादव सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने आरोप लगया कि आजतक हमलोगों के गांव में सड़क का निर्माण नही हो सका.
शादी, व्याह के समय दूल्हे को दरवाजे तक लाने के लिए कुछ दूर पर गाड़ी से उतारकर पैदल लाना पड़ता है. ग्रामीणो ने आरोप लगाया कि स्थानीय मुखिया द्वारा सौतेलापन व्यवहार किया जाता है.लोगों ने बताया कि कई बार सड़क निर्माण को लेकर मुखिया से गुहार लगाई गई है. लेकि मुखिया के द्वारा ईंटकरण भी नही कराया गया है. ग्रामीणों ने कहा कि यदि बरसात के बाद गांव में सड़क तथा स्कूल का निर्माण नही हुआ तो एक बहुत बड़ा जनांदोलन किया जाएगा. मुखिया ने कहा कि बरसात के मौसम के बाद गांव में सड़क का निर्माण करा दिया जाएगा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…