दरौली

वैज्ञानिक तरीके से खेती कर किसान अधिक उपज प्राप्त करें

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दरौली प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को रबी अभियान के तहत प्रखंड स्तरीयर रबी महोत्सव-सह-किसान प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन माले विद्यायक सत्यदेव राम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।बीएओ विक्रमा मांझी ने कहा कि फसलों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के क्रियान्वयन का निर्णय लिया गया है। किसानों को उत्पादन तथा विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभउठाने की अपील की। कृषि समन्वयक, सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं किसान सलाहकारों को फसलों की तकनीकी जानकारी दी गई।इस मौके पर किसानों को दलहन, तेलहन समेत व्यवसायिक खेती करने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर बीडीओ लालबाबू पासवान, सीओ नंदलाल गुप्ता, पौधा संरक्षण पर्यवेक्षक राजेंद्र कुमार, पशु चिकित्सक डिंपी कुमारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजू सिंह, पायोनियर प्रतिनिधि मंटू यादव, स्थानीय मुखिया लाल बहादुर, उप प्रमुख उमेश यादव, रवींद्र बैठा, श्यामा, अर्जुन पासवान, सुरेंद्र पांडेय, किसान सलाहकार विनोद खरवार, विनोद साह समेत काफी संख्या में किसान उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026