परवेज अख्तर/सिवान : जिले के आंदर प्रखंड मुख्यालय स्थित भारतीय स्टेट बैंक में उच्चकों ने एक महिला का एटीएम बदलकर तीन लाख 44 हजार रुपये की निकासी कर ली है। इस मामले में पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता हुसैनगंज थाना के घिसनापुर गांव निवासी कमलावती देवी ने बताया कि उसका खाता आंदर स्थित एसबीआई में है। उसने 30 अगस्त को खाते से दस हजार की निकासी एटीएम के माध्यम से किया था। इसके बाद 12 अक्टूबर को जब खाते को अपडेट कराया तो उसमें सारे रुपये गायब थे। 15 अक्टूबर को शाखा प्रबंधक को आवेदन देकर इसकी जानकारी दी। इस सबंध में शाखा प्रबंधक टीएन तिवारी ने बताया कि एटीएम में लगा हुआ। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से अवैध रुपये की निकासी का राज खुलेगा। मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…