परवेज अख्तर/सिवान : रघुनाथपुर मुख्यालय परिसर में सोमवार को प्रखंड के दर्जनों किसानों ने मजदूर संगठन के तत्वावधान में आठ सूत्री मांग को ले ठाकुर चौधरी की अध्यक्षता में धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए सारण कमिश्नरी के प्रमंडलीय किसान संघ के संयोजक रामायण सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में किसान आज बड़ी बदहाली से गुजर रहे हैं। लगातार कई वर्षों से सुखार- दहाड़ की चपेट में आने से इनकी कमर टूट चुकी है। उनधरना के बाद आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन बीडीओ संतोष कुमारको सौंपा गया। मांगों में क्षेत्र को किसानों को ऋण माफ करने, डीजलअनुदान की राशि देने आदि मांगें शामिल थीं। सभा को संबोधित करने वालों में घनश्याम शुक्ल, रत्नेश सिंह,सुरेश राय, धर्मनाथ यादव, पारसनाथ सिंह, भूपेंद्र गिरि, बबन यादव, चंद्रभूषण पांडेय, रामाजी सिंह, विश्राम यादव, मृत्युंजय दुबे, विद्यावती देवी, रामायण सिंह, रत्नेश पाठक, ब्रजभूषण तिवारी, विक्रांत सिंह, मनन प्रसाद आदि शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…