परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दर्जनों थानों में शराब सहित अन्य मामलों में वांछित दरौली थाना क्षेत्र के बलहूं गांव निवासी एवं शराब माफिया सोनू सिंह को सोमवार की अल सुबह में लार थाने की पुलिस ने 14 पेटी अंग्रेज़ी शराब एवं बिना कागजात के स्विफ्ट डिजायर गाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया। शराब धंधेबाज सोनू सिंह दरौली, रघुनाथपुर, आंदर सहित दर्जनों थानों में शराब एवं अन्य मामलों प्राथमिकी अभियुक्त है। साथ वह फरार बताया जा रहा है। सोनू सिंह के शराब व्यवसाय में संलिप्तता से यूपी के सीमांत थाने भी परेशान थी। सोनू सिंह के यूपी पुलिस के हाथों पकड़े जाने के बाद बिहार सीमांत थानों की पुलिस चैन की सांस ले रही है। सूत्रों की माने तो स्थानीय स्तर पर सोनू सिंह स्थानीय पुलिस को अपने धंधे में बराबर मात दे रहा था। इस संबंध में दरौली थानाध्यक्ष जय नारायण राम ने बताया कि सोनू सिंह के विरुद्ध स्थानीय थाने में भी शराब व्यवसाय के सहित 4 मामले दर्ज हैं जिसमें वह फरार चल रहा है। वहीं सोनू सिंह की लगातार पुलिस को तलाश थी। साथ ही उन्होंने बताया कि इन मामलों में न्यायालय के आदेश पर इनके विरुद्ध सम्पत्ति कुर्क करने के प्रक्रिया में इश्तेहार भी चिपका दिए गए हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…