परवेज अख्तर/सीवान:
जिले के हसनपुरा प्रखंड के हसनपुरा पंचायत के करमासी गांव में शनिवार को इंंद्रजीत भगत के आवास पर किसान चौपाल का आयोजन किया. किसान चौपाल का नेतृत्व सहायक तकनीकी प्रबंधक रजनीश बैठा द्वारा किया गया. इस दौरान किसानों को कृषि योजनाओंं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई. अर्थात समुह गठन, एफपीओ, मशरूम उत्पादन, बकरी पालन, वर्मी कम्पोस्ट, किसान पुरस्कार, जल जीवन हरियाली, फसल अवशेष प्रबंधन, फल वृक्षोंं कि खेती, सामुहिक नलकुप, ड्रीप व स्प्रिंकलर सिंंचाई , कृषि इनपुट 2020, कृषि अधिनियम बिल 2020 के वारे मेंं विस्तृत जानकारी दी गयी. साथ ही किसानों को जिरो टिलेज से गेहुंं के खेती कर कम लागत मे अधिक उत्पादन करने की जानकारी दी. मौके पर कृषि समन्यक संतोष सिंह, किसान सलाहकार रामेश्वर यादव, मृत्यंजय सिंह, इन्द्रजीत भगत, मनेजर भगत, बबलु अली, जवाहर भगत सहित दर्जनोंं किसान उपस्थित रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…