परवेज अख्तर/सीवान:
शुक्रवार की देर रात शहर के सिवान-छपरा मुख्य पथ पर नगर थाना क्षेत्र के बबुनिया मोड़ के समीप अनियंत्रित ट्रक ने 33 हजार केवीए तार टंगे विद्युत पोल में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे बिजली का पोल क्षतिग्रस्त होकर टूट गया और हाईटेंशन तार भी टूट गया. गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं रही.घटना के बाद तेज आवाज से आसपास के मोहल्ले में रहने वाले लोग भयभीत हो गए.
पूरे शहर में देर रात अंधेरा कायम हो गया. घटना के बाद ट्रक चालक बीच सड़क गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. इस कारण सड़क पर दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई.विद्युत कार्यपालक अभियंता विक्की कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात एक ट्रक ने विद्युत पोल में टक्कर मार दी. इस कारण पोल और विद्युत तार टूट गया.बताया कि कुछ देर के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी.तार को जोड़कर पुन: विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई. इस घटना में विभाग को करीब 50 हजार की क्षति हुई है.जिसमें 30 हजार का पोल है
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…