Siwan News

कृषि चौपाल में किसानों ने सरकारी मंडी एवं चकबंदी पर दिया जोर

परवेज अख्तर/सिवान : सदर प्रखंड मुखयालय स्थित ई-किसान भवन पर कृषि कल्याण चौपाल का आयोजन सूचना सलाहकार केन्द्र के प्रखंड अध्यक्ष रवि शंकर सिंह की अध्यक्षता में हुआ। चौपाल का शुरुआत प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रभुनाथ मांझी एवं मुखिया गोपाल प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। कृषि कल्याण चौपाल में किसानों का आय 2022 तक दोगुनी करने के तरीके बताएं गए। आत्मा के उप निदेशक केके चौधरी ने राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार के योजनाओं की जानकारी दी एवं बचत के गुण बताए।पुसा विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डा बीके गोड़ ने पशुपालन से संबंधित सुझाव दिया एवं आय के तरीके बताएं। मृदा विज्ञान के वैज्ञानिक डा बृजेश कुमार ने मिट्टी जाँच व उनके तत्वो पर प्रकाश डाला एवं जैविक खेती करने को कहा। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने पंचायतों से आए किसानो की बातें सुनी एवं प्रस्ताव को विभाग के अधिकारी से मार्गदर्शन हेतु भेजने की बात कही। सलाहकार नवीन पांडेय ने नकदी खेती के साथ समकेतीक कृषि को अपनाने के लिए किसानों को कहा। किसान रामचन्द्र सिंह ने उत्पादन के मिलने के बाद सरकारी मंडी की जरूरत पर सवाल उठाया एवं कहा इस प्रखंड में इसकी व्यवस्था जल्द हो जहाँ सब्जी, अनाज, फल सहित अन्य उत्पाद जल्द से जल्द निपट सके। वहीं किसान नेता रतनेशवर सिंह ने कहा कि चकबंदी अगर हो जाए तो बहुत बड़ा फायदा होगा। एक जगह खेती से आर्थिक एवं समय का बचत होगा। पंचायतों में दियरा क्षेत्र होने एवं पशुपालन के हिसाब से एक-एक अस्पताल की मांग रखी। मौके पर आनन्द मोहन वर्मा, कृषि समन्वयक डा शंकर शर्मा, अगस्त प्रकाश सिंह, धर्मेन्द्र गुप्ता, अरूण कुमार सहित पंचायतों से आए किसान मौजूद थे।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025