Siwan News

महिला व दिव्यांग कोच में सवार आधी आबादी को पानी पिलाएगी आरपीएफ

परवेज़ अख्तर/सिवान:- पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के आरपीएफ आइजी राजा राम ने सभी आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक रेसुब को यहां निर्देश दिया गया है कि वे गर्मी के मौसम में सभी ट्रेनों में महिला और दिव्यांग कोच में पानी की व्यवस्था करें। इसे किसी भी हालत में इस गर्मी के मौसम में महिला कोच व विकलांग कोच में पानी भेजने का प्रयास करना चाहिए। इस संबंध में आइजी ने सभी प्रभारियों से संबंधित स्टेशन मास्टर संग बैठक उनके तथा धार्मिक संस्थानों से इसमें सहयोग करने की बात कही है। इसकी जानकारी मिलते ही बुधवार को आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में आरपीएफ के जवानों ने दिव्यांग कोच समीप पहुंच कर महिला यात्रियों की प्यास बुझाई। जंक्शन पर बुधवार को डाउन आम्रपाली एक्सप्रेस, वैशाली सुपरफास्ट एवं अन्य ट्रेनें में महिला व विकलांग कोच में प्यास बुझाया गया। वहीं आरपीएफ इंस्पेक्टर ने अपने एसआई व जवानों को यात्री सुरक्षा व उनके प्यास को बुझाने के लिए प्लेटफॉर्म पर तैनात कर दिया। आरपीएफ के इस प्रयास को देखकर कोच में सवार महिला व दिव्यांग यात्रियों में खुशी देखने को मिली।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026