Siwan News

मौसम के बदलते मिजाज से सहमे किसान, तेजी से कटवा रहे गेहूं की फसल

परवेज़ अख्तर/सीवान:- सोमवार की तड़के अचानक मौसम के बदले मिजाज से जिले के किसान काफी सहम उठे है। और उन्हें खेत में खड़ी गेहूँ की फसल की चिंता सताने लगी है। जिले के कई हिस्सों में मौसम से चिंतित किसान अपनी खेत में खड़ी फसल को असमय तेजी से कटवा रहे है। इन दिनों मौसम का मिजाज करीब दो दिनों से बदला हुआ नजर आ रहा है। जिले के कई हिस्सों में जबर्दस्त आंधी -तूफ़ान और हल्की-फुल्की बरसात की बूंद -बूंदी से किसान काफी चिंतित है। उनका कहना है की मौसम की नजाकत को देखते हुए हम सभी खेत में खड़ी गेहूँ की फसल को तेजी से असमय कटवा रहे है ताकि हम सभी को दोहरी मार झेलनी न पडे।बतादे की मौसम की नजाकत को देखते हुए किसानों के द्वारा अधपका गेहूं कटवाया जा रहा है। मौसम को देखते हुए किसान जल्दी -जल्दी खेत में खड़ी अधपका गेहूं की फसल को कटवा कर उसकी मड़ाई करवाकर घर में सुरक्षित रखने में व्यस्त नजर आ रहे है। इन दिनों जिले के कई हिस्सों में गेहूं की कटाई जोरों पर चल रही है तो कई जगहों पर ज्यों का त्यों खेत में ही फसल खड़ी दिख रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026