Jiradei News in Hindi

सीवान के जीरादेई में भारत बंदी को लेकर सड़क पर उतरे लोग

घण्टों यातायात रही बाधित, यात्री रहे हलकान

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के जीरादेई प्रखंड के तितरा, विजयीपुर, जीरादेई मोड़ आदि कई जगहों पर भारत बंदी को लेकर जेनरल और ओ.बी.सी के लोगो ने सड़क जाम किया और सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी किया। इस दौरान रोड जाम के चलते घण्टों यात्री हलकान रहे और देखते ही देखते सड़कों पर गाड़ियों की लम्बी कतारे लग गर्इ। बता दें, जातिगत आरक्षण के विरोध में स्वर कई वर्षों से इसे जड़ से ख़त्म करने के लिए आंदोलन चल रहा है। लोगों का कहना है कि हर प्रकार के जातिगत आरक्षण को ख़त्म कर सरकार को सिर्फ संरक्षण की निति को ही अपनाना चाहिए। इसी के साथ हर एक गरीब को यह संरक्षण प्राप्त होना चाहिए। इस संरक्षण के अंतर्गत धर्म-जाति का कोई भेदभाव भी नहीं होना चाहिए। इस संरक्षण का लाभ केवल एक ही वर्ग उठाता है तो यह शोषण का दूसरा नाम होगा। इस प्रावधान को उन्होंने महज 10 वर्षों की खातिर बनाया था। जिसके बाद 10 साल भी बीत गए लेकिन जातिगत आरक्षण न तो समाप्त हुआ और न ही इसकी समीक्षा हुई। जातिगत आरक्षण की वजह से सवर्ण जाति के बच्चों का भविष्य गड्ढे में जाता हुआ बताया। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि गरीब दलितों के साथ तो और भीभद्दा मजाक हुआ। जिनके नाम पर इसे तैयार किया गया है कि जातिगत आरक्षण देश का भला नहीं कर पा रही है। इसी के साथ वो देश को गृह युद्ध की तरफ धकेल रही है। यही वजह है जब रोज कोई न कोई व्यक्ति जातिवाद के चलते आगे नही बढ़ पाता है। हंगामा कर रहे लोगो का कहना है कि सरकार अपनी फैसले को बदले। उनलोगों ने यह भी बताया कि ये सरकार जो राजनीति खेल रही है उनकी राजनीति को सफल नही होने देंगे और जब तक सरकार अपनी फैसले को नही बदलती है तब तकआये दिन कही न कही हंगामा होते ही रहेंगे। अगर सरकार अपनी फैसले वापस नही लेगी तो सड़क पर गाड़ियां जलती नजर आएगी।

 

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026