छपरा: मशरख पीएचसी में रविवार की देर शाम पांच महिला पुरुष को गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान घायल की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के चकिया पंचायत के चकिया टोला गांव निवासी स्व राघो सिंह के 60 वर्षीय पत्नी लालसा देवी, 40 वर्षीय पुत्र अजीत सिंह,स्व शैलेन्द्र सिंह के 25 वर्षीय पुत्र धनंजय सिंह,19 वर्षीय पुत्री नंदनी कुमारी, 18 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी के रुप में हुई।
मामले में परिजनों ने बताया कि उनका गांव में अपना मकान बन रहा है उसी के सामने गैरमजूरवा जमीन पर गांव के ही एक दबंग ने पुआल रखकर कब्जा जमा लिया है जिस पर हटाने को बोलने पर दबंगों द्वारा दरवाजे पर चढ़कर लाठी डंडे और फरसे से मारकर घायल कर दिया गया जिसमें पांच महिला पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए निकटतम पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ रिजवान अहमद ने घायलों में तीन की गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…