छपरा: जिले के मशरख थाना क्षेत्र के सिवरी गांव में रविवार की सुबह घर के दरवाजे के सामने से दबंगई से रास्ता लेने के विवाद में मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर देने वाला मामला सामने आया है। हत्याकांड में मृतक की पहचान सिवरी गांव निवासी स्व सुन्दर राम के 70 वर्षीय पुत्र विपत राम के रूप में हुई। मामले में मृतक के परिजनों ने बताया कि बगल के पड़ोसी द्वारा जबरदस्ती दरवाजे के सामने से दबंगई से कब्जा कर रास्ता बनाने का दबाव पहले से ही दिया जा रहा था.
जिसमें पहले भी मारपीट की जा चुकी है रविवार की सुबह दरवाजे पर अजीत राम पूरे परिवार के साथ लाठी डंडे से लैश होकर मारपीट करतें हुए विपत राम की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मामले में घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा दल बल के साथ पहुंच शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम में भेज दिया। हत्या से गांव में तनाव बना हुआ है। वही मामले में पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…