Siwan News

तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे पलटी, एक की मौत, 10 घायल

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के चोरौली गांव में शुक्रवार को एक तेज गति से आ रही बोलेरो चालक के नियंत्रण खो देने से 65 वर्षीय बुजुर्ग को रौंदते हुए सड़क पर कई बार पलटी मारते हुए क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में बोलेरो में सवार 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बुजुर्ग की मौत इलाज के क्रम में सदर अस्पताल लाने के दौरान हो गई। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को सदर अस्पताल भेज दिया गया। घायल सभी एक ही परिवार के हैं। घायलों में राजपति देवी (36), उमरावती देवी (35), दीना मुसहर (42), राधा कुमारी (डेढ़ वर्ष), विजय मुसहर (34) को रेफर सदर अस्पताल किया गया है, जबकि बिंदु कुमारी (25), पासपति देवी (42), पार्वती देवी (45), संजय रावत का इलाज पीएचसी में चल रहा है। जबकि मृतक चोरौली गांव निवासी फुलेना सिंह (65) थे। इधर मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सदर अस्पताल से जैसे ही मृतक का शव गांव पहुंचा ग्रामीणों ने एनएच 101 पर शव को रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब दो घंटे तक सड़क जाम कर लोगों ने प्रदर्शन किया। सड़क जाम होते ही थानाध्यक्ष राकेश मोहन, एसआई शैलेंद्र कुमार राय एवं एएसआई रमेश सिंह एवं उमेश कुमार सिंह दल बल के साथ पहुंच आक्रोशित लोगों को मुखिया संघ के अध्यक्ष मनोज सहनी, जिला पार्षद सुशील कुमार डब्लू, पूर्व मुखिया मनमोहन मिश्र के सहयोग से समझा-बुझाकर जाम हटवाया गया।

शादी के लिए लड़की पूजने जा रहे थे बोलेरो पर सभी नौ लोग

जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के खैरवां मुसहर टोला कर विजय मुसहर के बेटे की शादी के लिए परिवार के सभी सदस्य लड़की पूजने बनियापुर थाना के रजौली गांव बोलेरो में सवार होकर जा रहे थे। इसी बीच चालक की लापरवाही से बोलेरो चालक ने सड़क के किनारे पैदल गांव में घूम कर अपने घर आ रहे फुलेना सिंह को रौंद दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बोलेरो में सवार सभी लोग राजपति देवी, उमरावती देवी, दीना मुसहर, राधिका कुमारी, विजय मुसहर, बिंदु कुमारी, पासपति देवी, पार्वती देवी एवं बेबी कुमारी घायल हो गए। कुछ देर के लिए अस्पताल में अफरातफरी का माहौल रहा। घटना के बाद बोलेरो चालक भागने में सफल रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बोलेरो को अपने कब्जे में ले लिया है।

शव आते ही मचा कोहराम, पत्नी व बहू का रो-रोकर बुरा हाल

चोरौली गांव में एनएच 101 पर शुक्रवार को बोलेरो के धक्का लगने से हुई चोरौली गांव निवासी फुलेना सिंह की मौत के बाद उनका शव जैसे ही सदर अस्पताल से गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित लोग एक ओर शव को सड़क पर रख सड़क जाम किया वहीं पूरा परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। मृतक की पत्नी शैल देवी को जब पति के मौत की खबर मिली तो वह बेहोश हो गई। होश में आने पर दहाड़ मार मार रोने लगी। वहीं बहू कुंती देवी ससुर की मौत की खबर से दहाड़ मार रो रही थी। रोते-बिलखते परिवार को गांव के लोग संभालने में जुटे हुए थे। आए दिन सड़क दुर्घटना से नाराज लोग सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग तथा परिजनों के मुआवजा की मांग
कर रहे थे। मृतक के रिश्तेदार नदुआं निवासी जयप्रकाश बंधु ने पुलिस को सहयोग करते हुए सड़क जाम हटवाया।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026