परवेज़ अख्तरआंदर/सीवान:- शुक्रवार की संध्या दोहा कतर (विदेश) से कांधपाकड़ गांव में शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। असांव थाना के कांधपाकड गांव निवासी दिनेश पासवान का पुत्र रंजीत कुमार पासवान (26) नौकरी करने के लिए दोहा कतर गया हुआ था। उसकी मौत आठ अप्रैल को बीमारी के कारण इलाज के दौरान हो गई थी। इसकी सूचना मृतक के परिजनों को विदेश में रह रहे रिश्तेदार ने फोन द्वारा आठ अप्रैल की संध्या दी थी। सूचना मिलने के बाद गांव में कोहराम मच गया। चारो तरफ परिजनों के रोने की आवाज गूंज रही थी।
मृतक रंजीत कुमार पासवान की शादी वर्ष 2016 मई माह में रघुनाथपुर थाना के नवादा गांव में अंजली कुंवर के साथ हुई थी। मृतक की पत्नी को बच्चा होनेवाला है। मृतक तीन भाई है जिसमे सबसे बड़ा रंजीत पासवान था। छोटे भाई कुमार पासवान एवं अरविंद कुमार तथा एक बहन है जिसकी शादी ही चुकी है। उसके मौत के बाद उसकी पत्नी एवं भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग परिजनों को सांत्वना दे रहे थे।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…