Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पिता ने नहीं खरीदी बाइक तो बेटे ने खाया कीटनाशक, इलाजरत

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हुसैनगंज बाजार के रहने वाले एक लड़के को जब उसके पिता ने नई बाइक खरीदने से मना कर दिया तो लड़के ने आवेश में आकर कीटनाशक खा आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना के बाद बेहोशी की हालत में उसे परिजनों ने आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां खबर प्रेषण तक उसका इलाज चल रहा था। चिकित्सक अहमद अली ने बताया कि लड़का खतरे से बाहर है। पीड़ित लड़का हुसैनगंज निवासी जमालुद्दीन मियां का पुत्र ग्यास अहमद बताया जाता है। पीड़ित परिजनों ने बताया कि ग्यास अहमद अपने पिता से बाइक खरीदने के लिए कई दिनों से जिद कर रहा था और उसके पिता बार बार बाइक नहीं खरीदने की बात कह उसकी जिद को पूरा नहीं कर रहे थे। बाद पिता ने जब बाइक खरीदने में असमर्थता जताई तो ग्यास अहमद ने कीटनाशक दवा खा लिया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024