परवेज अख्तर/सिवान : आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए सरकारी अस्पताल लाइफ लाइन है। यहां मरीज यह सोच कर अपना इलाज कराने पहुंचता है कि उसे मुफ्त में इलाज और चिकित्सकों की सलाह मिल जाएगी, लेकिन सदर अस्पताल की कुव्यवस्था को देख अब यहां आने वाले मरीज अस्पताल में पैर रखने से पहले अपनी जेब में हाथ जरूर डालते हैं। रविवार को भी इसी तरह की एक कुव्यवस्था को नजारा आम रहा। जहां दर्द से कराह रहे मरीज का इलाज करने के पूर्व वार्ड बॉय ने मरीज के परिजनों से स्लाइन चढ़ाने के लिए तीन सौ रुपये की मांग की और उसे ले भी लिया। रुपये लेने के बाद वार्ड बॉय वहां से चंपत हो गया। थोड़ी देर बाद जब मरीज को दर्द हुई और वार्ड बॉय वहां नहीं पहुंचा तो इस मामले को लेकर मरीज के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। हो हल्ला सुनकर अस्पताल में तैनात चिकित्सक और अन्य कर्मी वहां पहुंचे तो बात सामने आई। इसके बाद ड्यूटी में तैनात डॉ. अहमद अली ने मामले में कागजी कार्रवाई कर वरीय अधिकारी को इसकी सूचना दे दी और वहां दूसरे वार्ड बॉय की तैनाती कराई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…