परवेज़ अख्तर/सिवान:- उसरी आंदर मुख्य मार्ग व कन्हौली मोड़ के समीप बुधवार की देर संध्या बोलोरो ने पिता-पुत्र को रौंद दिया. जिससे पिता 74 वर्षीय इस्लाम अहमद की मौके पर मौत हो गयी. जबकि पुत्र मोहम्मद निजामुद्दीन घायल हो गया. पिता-पुत्र नेवता कर एक ही बाइक से अपने घर लौट रहे थे. तभी उसरी दिशा से एक आ रही तेज बोलोरो चालक ने रौंद दिया. जिससे इस्लाम अहमद की मौके पर मौत हो गयी. जबकि पुत्र घायल हो गया. घटना के पश्चात एमएच नगर थाने के जमदार मुन्ना यादव ने तत्परता दिखाते हुये दोनों को वाहन में रख इलाज के लिये आंदर के बाद सीवान ले गये. जहां घायल का इलाज किया गया. मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया. घटना की सूचना जैसे ही मृतक के परिजनों को हुई घर में कोहराम मच गया. परिजनों में चीख चित्कार मच गयी. पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. सभी बदहास होकर घटना की तरफ दौड़ पड़े.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…