परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के एमएच नगर थाना के तेलकथू में बीती शाम सऊदी से 20 दिन बाद शव पहुंचते ही समूचे गांव में कोहराम मच गया. परिजनों के चीख चीत्कार से समूचा माहौल गमगीन हो गया. शव देखने को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. पिछले 22 नवंबर को सउदी अरब में 50 वर्षीय मोहम्मद युशूफ खान पिता तहसीलदार खान का हार्ट अटैक से निधन हो गयी थी. जो कि 13 वर्ष से सऊदी में मोतासा अल मशरख प्राइवेट कम्पनी में कार्य कर रहे थे. मृतक का दो पुत्र व एक पुत्री है. जिसमें वसीम की शादी ही चुकी है. जबकि तारिक अनवर खान तथा अंजुम आरा अविवाहित है. इस घटना से उनकी पत्नी शाहजहां खातुन तथा बच्चों का रो-रोकर हाल बुरा है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…