परवेज अख्तर/सिवान : जिले के थाना क्षेत्र के जुड़कन गांव में शुक्रवार को सफीना खातून (20) की संदिग्धावस्था में मौत से परिवार औऱ पड़ोस में शोक का माहौल है। पिता अमानत साईं और उनके अन्य बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के पिता अमानत साईं ने थाने में प्राथमिकी कांड संख्या 103/19 दर्ज करा अपनी दूसरी बीबी मृतका की सौतेली मां अनवरी खातून को नामजद किया है। उसने अपने बयान में कहा है कि मेरी बेटी और मेरी दूसरी बीबी से बिल्कुल भी नहीं बनती थी। हर रोज खाना बनाने या किसी न किसी बात पर दोनों में अक्सर लड़ाई झगड़ा होता रहता था। घटना के दिन परिवार के सभी सदस्य जब जलसा में शरीक होने के लिए महराजगंज चले गए थे तो घर में केवल वहीं दोनों थीं। अकेलेपन का फायदा उठाकर मेरी बीबी ने मेरी बेटी को मौत के घाट उतार दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…