परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के ढोलकिया पुल के पास सिवान-छपरा मुख्य पथ पर शनिवार को एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। स्कॉर्पियो पर सवार पति, पत्नी, बेटी सहित 10 लोग घायल गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार को थावे मंदिर से पूूूजा अर्चना कर लाह बाजार, छपरा घर लौट रहे थे तभी थाना क्षेत्र के ढोलकिया पुल के समीप स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे स्कॉर्पियो पर सवार छपरा के लाह बाजार निवासी लगन मुशहर के पुत्र विद्या मुशहर, रामदास मुशहर के पुत्र योगेंद्र मुशहर, योगेंद्र मुशहर के पुत्र संकेश्वर मुसहर, संकेश्वर मुशहर की पत्नी संगीता देवी, पुत्री लक्ष्मी कुमारी,जितेंद्र मुशहर की पत्नी रेखा देवी सहित 10 लोग घायल हो गए ग्रामीणों ने सभी घायलों को इलाज के लिए दारौंदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…