सीवान में राष्ट्रपिता की मनी पुण्यतिथि, मौन धारण कर किया गया नमन

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ
जिला मुख्यालय समेत प्रखंडों में सोमवार को राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान उनके तैलचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर नमन किया गया। साथ ही उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया। समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने तैलचित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर देश की स्वतंत्रता की बली वेदी पर चढ़ने वाले अन्य शहीदों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। डीएम ने राष्ट्रपिता को विश्व की महान विभूति बताते हुए कहा कि बिना शस्त्र उठाए अहिंसा के मार्ग पर चलकर महात्मा गांधी ने देश को आजाद करवाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने युवा वर्ग को महात्मा गांधी तथा अन्य शहीदों द्वारा दिखाए गए देश भक्ति के रास्ते का अनुसरण करने को कहा। कहा कि महात्मा गांधी ने हमें अपने प्रयासों से आजादी दिलाई, उनके सपनों का स्वराज हमने पाया, लेकिन हमें उनकी कल्पना के सुराज की स्थापना करनी है। ऐसा राज जहां सभी लोग सुखी और समृद्ध हो और राष्ट्र निरंतर तरक्की की ओर अग्रसर होता रहे। उन्होंने कहा कि बापू के शरीर पर एक धोती हाथ में लाठी थी और इसी के बल पर उन्होंने हमारी दुनिया बदल दी। इस दौरान उप विकास आयुक्त भूपेंद्र प्रसाद यादव, सदर अनुमंडल पदाधिकारी रामबाबू बैठा, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सोहैल अहमद, जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहायक निदेशक राकेश कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शशिकांत प्रकाश, आइसीडीएस डीपीओ प्रतिभा कुमारी गिरि सहित अन्य पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया। वहीं दूसरी ओर जिला परिषद सभागार में जदयू द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। साथ ही दो फरवरी को प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में अमर शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती में काफी संख्या में चलने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर जिप अध्यक्ष संगीता यादव, पूर्व विधायक हेमनारायण साह, धनजी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल आदि उपस्थित थे।

शिक्षण संस्थानों में भी मनी राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि

भगवानपुर हाट के सुघरी स्थित राजेंद्र किशोरी बीएड कालेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि सादगी के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कालेज के चेयरमैन अरुण कुमार सिंह ने सभी प्रशिक्षुओं, शैक्षिक एवं गैर शैक्षिक कर्मियों को महात्मा गांधी के सत्य अहिंसा परमो धर्महः की नीति पर चलने के लिए प्रेरित किया। वहीं प्राचार्य डा. त्रियुगी नारायण ने गांधीजी के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। वहीं महाराजगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी मैदान व बसंतपुर गांधी आश्रम में आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर मिनर्वा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने महात्मा गांधी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम प्रस्तुत किया। साथ ही समाज में भेदभाव मिटाने तथा संविधान द्वारा निर्देशित नियमों को पालन करने का संकल्प लिया गया। जीरादेई प्रखंड के तितिर स्तूप पर स्थित बुद्ध मंदिर परिसर में जन सुराज समिति द्वारा पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर महासचिव केके सिंह, तितिर स्तूप विकास मिशन के सदस्य प्रमोद शर्मा, डिवाइन ग्रुप आफ इंटीच्यूशन पथारदेई के निदेशक सुभाष चंद प्रसाद आदि उपस्थित थे। नौतन प्रखंड के मिस्र चक्र गांव में कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष जय प्रकाश दुबे की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर कई लोग उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026