✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
वाहन लूट की घटना को अंजाम देने वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव से गिरफ्तार कर लिया।इस दौरान पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटी गई टाटा टियागो कार,9 एमएम का एक पिस्टल, चार जिंदा गोली,छह हजार रुपये नकद, आठ मोबाइल, एटीएम कार्ड व एक चाकू सहित अन्य कागजात बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा ने प्रेस कांफ्रेस कर बताया कि घटना में शामिल बदमाशों के विरुद्ध छपरा,गोपालगंज सहित भगवानपुर हाट थाना में पांच मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार बदमाश लकड़ीनबीगंज थाना क्षेत्र के नरहरपुर निवासी वीर बहादुर सिंह,लकड़ी पड़ौली निवासी शर्मा सिंह उर्फ समर सिंह, राहुल कुमार सिंह, मैरवा थाना क्षेत्र निवासी विशाल कुमार व गोपालगंज थाना क्षेत्र के श्याम सिनेमा रोड पुरानी चौक निवासी छोटू मांझी है।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों द्वारा 28 जनवरी की रात साढ़े 12 बजे मलमलिया ओवरब्रिज के नजदीक सफेद रंग की इनोवा कार से ओवरटेक कर हथियार का भय दिखाकर सारण के मशरख की तरफ से लौट रहे एक टाटा टियागो कार पर सवार तीन लोगों से मोबाइल, 16 हजार नकद, एटीएम कार्ड सहित वाहन की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में भगवानपुर हाट थाना कांड संख्या 39/23 दर्ज कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पोलस्त कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर हसनपुरा स्थित एक जूस कार्नर दुकान पर छापेमारी कर अपराध की योजना बना रहे पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। इन बदमाशों द्वारा अन्य वाहन लूट में भी अपनी संलिप्तता बताई है। छापेमारी टीम में एसडीपीओ महाराजगंज पोलस्त कुमार के अलावा भगवानपुर हाट थानाध्यक्ष संजीव कुमार, गोरेयाकोठी थाना के एएसआइ अभिमन्यु कुमार, पीएसआइ रवि कुमार व चौकीदार धीरज कुमार पासवान सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…