Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पिता की डांट वजह से सनकी बेटे ने सिवान से भागकर आया रांची

परवेज अख्तर/सिवान: सिवान जिले के धानामौती थाना क्षेत्र के धर्म करिया गांव का एक किशोर घर से भागकर रांची आ गया। यह किशोर ट्रेन से रांची आने के बाद रेलवे स्टेशन में था। इस दौरान आरपीएफ के मेरी सहेली टीम की नजर उस पर पड़ गई। आरपीएफ की महिला सिपाहियों ने किशोर को पकड़कर पूछताछ की तो उसने बताया कि पिता की डांट के बाद वह घर से भाग कर आया है।

किशोर ने बताया कि उनके पिता मोबाइल पर बात करने के लिए डांट रहे थे। इससे नाराज होकर वह घर छोड़कर भाग खड़ा हुआ। आरपीएफ की मेरी सहेली टीम ने किशोर को रांची चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया है। रांची चाइल्ड लाइन में तैनात अधिकारी ने किशोर के परिजनों को फोन कर किशोर के यहां आने की जानकारी दे दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही किशोर के परिजन रांची पहुंचेंगे। इसके बाद किशोर को उनके हवाले कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि रांची रेलवे स्‍टेशन पर आरपीएफ की मेरी सहेली टीम काफी अच्छा काम कर रही है। यह टीम किशोर और किशोरियों को सुरक्षा देने के लिए बनाई गई है। टीम में महिला सदस्यों को ही रखा गया है। रांची रेलवे स्टेशन की आरपीएफ की मेरी सहेली टीम अभियान शुरू होने से अब तक लगभग 35 किशोर-किशोरियों को तस्करों के चंगुल से बचाकर उनके परिजनों को सौंप चुकी है। इसी तरह घर से भागकर इधर-उधर जाने वाले किशोर-किशोरियों को भी यह टीम पकड़ कर उनके परिजनों को सौंप चुकी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024