Siwan News

सोये अवस्था में पिता-पुत्र को गोली मारी, रेफर

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के एम एच नगर थाना के हुसैनाबंगरा नहर समीप शुक्रवार की रात करीब 11.30 घर के बाहर सोए पिता-पुत्र को आधा दर्जन अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को परिजनों द्वारा इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद स्थिति गंभीर देख परिजनों ने उन्हें पटना पीएमसीएच में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में महंगू यादव का पुत्र विश्राम यादव (55) तथा विश्राम यादव का पुत्र मुन्ना यादव (19) शामिल है। घटना के बाद परिजनों ने इसकी सूचना एमएम नगर थाना को दी। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज कुमार घटनास्थल पहुंचे और घायलों से पूछताछ की। इधर घटना की सूचना के पश्चात देर रात एसपी नवीनचंद झा घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। वहीं गांव के कुछ लोगों ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। मिली जानकारी के अनुसार पिता-पुत्र घर के बाहर सो रहे थे। तभी आधा दर्जन की संख्या में आए बदमाशों ने विश्राम यादव को गोली मार कर घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनकर बगल में सो रहे उनका पुत्र मुन्ना यादव अपने पिता को बचाने आया, तो उसको भी गोली मार कर घायल कर दिया। घटना का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। बताया जाता है कि घायल मुन्ना यादव का बगल के गांव में किसी लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। घायलों का फर्द बयान आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026