परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के सराय ओपी थाने के निजामपुर चंवर समीप एक स्कार्पियो चालक ने यात्री से लूटपाट की। घटना को अंजाम देने के बाद गाड़ी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना शनिवार की सुबह करीब पांच बजे की है। मामले में पीड़ित बसंतपुर थाना क्षेत्र के सिपार गांव निवासी रहमत साईं का पुत्र खूर मोहम्मद ने सराय ओपी में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले में बताया जाता है कि खूर मोहम्मद दुबाई से सिवान आए और जंक्शन के टैक्सी स्टैंड से एक भाड़े की स्कार्पियो से बसंतपुर जाने के लिए। इसके बाद गाड़ी में सवार होकर वह बसंतपुर के लिए निकल गए। इसी बीच भाड़े को लेकर चालक और इनके बीच विवाद हो गया इसी बीच निजामपुर के पास गाड़ी रोकर यात्री को उतार कर उसके पॉकेट से चार हजार रुपये छिनकर और एक कॉर्टन लेकर चंपत हो गया। मामले में पीड़ित के आवेदन पर पुलिस ने जांच शुरू कर दिया।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…