सिवान शहर के तीन केंद्रों पर शुरू हुई फौकानिया व माैलवी की परीक्षा

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सिवान में बिहार मदरसा बोर्ड की मौलवी और फौकानिया की परीक्षा साेमवार को शुरू हुई। परीक्षा परीक्षा के लिए शहर में तीन केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहले दिन फौकानिया व मौलवी की प्रथम पाली में दिनीयात प्रथम व दूसरी पाली में दिनीयात द्वितीय विषय की परीक्षा हुई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8.45 बजे शुरू होकर दोपहर बारह बजे तक हुई। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 1.45 बजे से शाम पांच बजे तक ली गई। जेडएस इस्लामिया पीजी कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र में पहले दिन 1011 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था लेकिन 989 परीक्षार्थी उपस्थित हुए।

जबकि 22 अनुपस्थित रहे। इसकी जानकारी कालेज प्राचार्य मो. जावेद इकबाल ने दी। वहीं परीक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा तीनों केंद्रो पर चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस अधिकारी और पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था। केंद्र में प्रवेश करने से पहले परीक्षार्थियों की गहन तलाशी ली गई, ताकि परीक्षा के दौरान कोई भी परीक्षार्थी नकल ना कर सके। कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए अधिकारियों ने बारी-बारी से तीनों केंद्र का जायजा लिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026