परवेज अख्तर/सिवान :- कोरोना काल में गरीब वर्ग को खाद्यान्न की कमी न हो इसके लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना चलाई गई है. इसके तहत राशन कार्ड वालों के साथ बिना राशन कार्ड वाले गरीब लाभुकों को खाद्यान्न की व्यवस्था कराई जा रही है. इसके चलते खाद्यान्न भारी मात्रा में आ रहा है. जिले में गोदाम की कमी के चलते खाद्यान्न को रखने में परेशानी हो रही थी. इस बीच भारतीय खाद्य निगम ने बिहार राज्य भंडार निगम द्वारा दारौंदा प्रखंड के कोल्हुआं गांव स्थित नवनिर्मित गोदाम को किराये पर लेकर शनिवार से खाद्यान्न रखना शुरू कर दिया.
यह गोदाम बनकर तैयार था. जिसका उद्घाटन विभागीय प्रक्रिया पूरी करने के बाद पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह व प्रबंधक मानवेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया. प्रबंधन ने बताया कि इस गोदाम की क्षमता 1965 एमटी है. इस प्रकार से खाद्यान्न को सुरक्षित भंडारण करने में परेशानी नहीं होगी. मौके पर अरुण कुमार जयसवाल, मनीष कुमार सिंह, गोदाम मालिक कुणाल कुमार मिश्रा, सत्यदेव यादव, मुखिया प्रतिनिधि देवेंद्र कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…