Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बगहीं नर्सरी चंवर में उपलाते शव को देख मचा हड़कंप

  • सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को किया बरामद
  • शव के पॉकेट से मिले मोबाइल से की जा रही है शिनाख्त
  • कागजी करवाई कर शव भेजा गया पोस्टमॉर्टम में सिवान

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बगहीं नर्सरी चंवर में सोमवार की सुबह एक शव को उपलाते देख क्षेत्र में हड़कंप मच गया. चंवर में शव उपलाने की खबर क्षेत्र में जंगल में लगी आग की तरह फैल गई. देखते ही देखते चंवर के पास लोगों की भीड़ जुट गई. हालांकि शव चंवर के बीचों-बीच होने से कोई भी शव के समीप जाने से कतरा रहा था. सूचना मिलने पर चंवर के पास पहुंचे स्थानीय मुखिया संदेश महतो ने सूचना बसंतपुर पुलिस को दी.

सूचना पर थाने के एएसआई जगदीश प्रसाद दलबल के साथ बगहीं चंवर के समीप पहुंचे व लोगों से जानकारी ले कर शव को चंवर से निकालने में जुट गई. स्थानीय मुखिया के सहयोग से पुलिस ने दो मजदूरों को चंवर के पास बुलाया व मजदूरों ने पानी मे घुसकर काफी मशक्कत के बाद शव को किनारे लाया. चंवर से निकला शव लगभग 30 वर्ष के एक युवक का था. जिसकी शिनाख्त जुटे लोग भी नही कर पाए.

चंवर से निकले युवक के शव से काफी बदबू आ रही थी. ऐसा लग रहा था की युवक की मौत एक सप्ताह पहले ही हुई होगी. मृतक के शरीर पर काले रंग का फुल पैंट व उजले रंग का गंजी था व उसका जीभ बाहर निकला हुआ था. शव की हालत देख मौके पर जुटे ग्रामीण दबी जुबान युवक की हत्या गला दबाकर कर देने की चर्चा कर रहे थे. मृतक के पॉकेट से पुलिस ने एक मोबाइल बरामद कर कागजी कारवाई पूरी कर सोमवार की दोपहर शव को चौकीदारों के साथ पोस्टमॉर्टम में सिवान भेज दिया. थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया की अज्ञात मृतक के पास मिले मोबाइल से उसकी शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024