परवेज अख्तर/सिवान : कोरोना वायरस का भय तो नहीं लेकिन बचाओ और सतर्कता का असर सब्जी का हब कहे जाने वाले मैरवा के सब्जी मंडी में दिखने लगा है। रोज गुलजार रहने वाले इस सब्जी मंडी में शुक्रवार को दूसरे दिनों की तरह भीड़ नहीं दिखी। ग्राहक पहुंचे थे लेकिन सब्जी व्यवसायियों की आशा के अनुरूप बाजार में ग्राहक नहीं थे। दरअसल कोरोना वायरस को मात देने के लिए लोगों ने जो एहतियाती कदम उठाए हैं उसी का यह असर बाजार में माना जा रहा है। भीड़भाड़ वाले जगहों पर कम से कम जाने का लोग मन बना चुके हैं, चाहे वह रेलवे स्टेशन हो या बाजार। बाजार के आसपास के गांव के लोग तो ठेला से ही अपने दरवाजे पर सब्जी ले रहे हैं। माल गोदाम रोड स्थित सब्जी मंडी को लंबे समय से सब्जी का हब माना जाता है। यह बातें वास्तविकता के करीब भी है। मैरवा और आसपास के गांव तथा उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों से बड़े पैमाने पर सब्जी बेचने के लिए इस बाजार में लाया जाता है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…