परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के आंदर प्रखंड के अर्कपुर पंचायत की मुखिया इना बैठा ने शुक्रवार को कोरोना वायरस से बचाव को ले जागरूकता अभियान चलाते हुए ग्रामीणों के बीच साबुन का वितरण किया। साथ ही कोरोना से बचाव को ले लोगों को जागरूक किया। मुखिया ने कही कि भोजन करने के पहले साबुन से अच्छी तरह हाथ धोएं तब भोजन करें। उन्होंने 22 मार्च को पूरे देश में कर्फ्यू का समर्थन करते हुए लोगों को उसका पालन करने की अपील की।इस मौके पर मुन्नी देवी, अनवदा बेगम, भरत बेगम, अमीना बेगम, संजय कुमार बैठा, इंद्रावती कुमार, राजकुमार सोनी, भानु प्रताप सिंह सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थीं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…